sandhyadesh

एक दर्जन कलेक्टर बदलने की तैयारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक दर्जन जिलों के कलेक्टर अब कभी भी बदल सकते हैं। राज्य सरकार जल्दी ही यह सूची जारी कर सकती है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव अब चीफ सेकेटरी अनुराग जैन के छुटटी से वापस आते ही इस फेरबदल को हरी झंडी दे सकते हैं।
कलेक्टरों के इस बदलाव की सूची में ग्वालियर चंबल संभाग के तीन जिले भी प्रभावित हो सकते है। इसमे तीनों जिलों के कलेक्टरों का प्रमोशन होकर उन्हें बड़ा जिला मिल सकता है। ऐसी संभावना है कि ग्वालियर चंबल संभाग के इन तीनों जिलों के कलेक्टरों के कामकाज से सरकार के मुखिया बेहद संतुष्ट हैं। वहीं भोपाल में वल्लभ भवन में बैठे कुछ आईएएस अब फील्ड में लाये जा रहे हैं। इन सभी को भी महत्वपूर्ण जिलों की कमान दी जा सकती है। इसमे 3 से 4 के लगभग प्रमोटी आईएएस को भी कलेक्टरी मिलेगी। 

posted by Admin
552

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->