मंत्रीमंडल फेरबदल नवरात्रि के पहले कभी भी?
भोपाल। मप्र में डा. मोहन यादव मंत्रीमंडल में अब फेरबदल नवरात्रि के पहले कभी भी हो सकता है। इसके लिये मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने आलाकमान को अवगत भी करा दिया है कि कौन कौन से नये चेहरे मंत्रीमंडल में शामिल करने हैं और कौन को बाहर का रास्ता दिखाना हैं।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव अपने वरिष्ठ मंत्रियों की जगह अब नये चेहरों पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं, ताकि मंत्रियों की छवि साफ सुथरी रहे और वह विवादों में दूर रहे। बताया जाता है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से भी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। वहीं कुछ मंत्रियों को मंत्रीमंडल से अपनी विदाई का आभाष भी हो चुका है, इसी कारण इसमे से अधिकांश मंत्री अब आलाकमान के यहां हाजिरी लगाने में लगे हैं।