sandhyadesh

मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति झांसी की 180वीं बैठक आयोजित

झांसी रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 180वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के उपयोग की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी अधिकारियों से अपने कार्यालयीन कार्य अधिक से अधिक हिंदी में करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय में प्रयोग किए जा रहे सभी कंप्यूटरों एवं लैपटॉप पर हिंदी के प्रयोग को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि राजभाषा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
बैठक के उपाध्यक्ष नंदीश शुक्ल, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जब भी निरीक्षण या दौरे पर जाएं तो संबंधित कार्यालयों में हिंदी की प्रगति का जायजा अवश्य लें और उसे अपने निरीक्षण नोट में भी दर्ज करें। इस अवसर पर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव एवं राजभाषा अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह ने विभिन्न शाखाओं से प्राप्त राजभाषा प्रगति रिपोर्टों की विभागवार समीक्षा प्रस्तुत की तथा राजभाषा के प्रयोग को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
बैठक के सफल आयोजन में मंडल कार्यालय के राजभाषा विभाग में कार्यरत भगवान दास, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अनुवादक, श्रीकांत शर्मा, वरिष्ठ अनुवादक तथा राजेश त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया तथा अंत में श्रीकांत शर्मा, वरिष्ठ अनुवादक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ बैठक संपन्न हुई।

posted by Admin
79

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->