sandhyadesh

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द

ग्वालियर से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है. यह फैसला पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामनिवास रावत की ओर से दायर याचिका पर आया है.
बता दें कि याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी छिपाई थी. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनका चुनाव रद्द कर दिया  वहीं, विजयपुर विधानसभा मामले में हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का कार्यकाल शून्य घोषित किए जाने के बाद उन्होंने फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे. उनके खिलाफ चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने के आरोप में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित  कर दिया। 

posted by Admin
803

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->