चंबल की आवाज में गूंजे सुरों के सुरमई तराने, शिवपुरी ऑडिशन में 62 प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर, 4 पहुंचे ग्रैंड फिनाले की दौड़ में
शिवपुरी/ग्वालियर। पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सिंगिंग प्रतियोगिता “चंबल की आवाज” का ऑडिशन राउंड शनिवार को शिवपुरी में उत्साह, उमंग और संगीत के सुरों के बीच भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। शहर के मीर गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों और संगीत प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंच पर एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया और दर्शक देर तक तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।
इस प्रतियोगिता में कुल 62 प्रतिभागियों ने अपने सुरों का जादू बिखेरते हुए सिंगिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों ने फिल्मी, सूफी, भजन और गजल जैसी विभिन्न विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं। जजों द्वारा प्रतिभागियों के सुर, ताल, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर 20 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल राउंड के लिए किया गया। रविवार को आयोजित सेमीफाइनल राउंड में भी प्रतिभागियों ने अपनी गायकी से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का जजमेंट प्रसिद्ध गायक ललित रावत द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, सुरों की शुद्धता, मंच संचालन और गायन कौशल का गहन मूल्यांकन किया। कड़े मुकाबले के बाद ग्रैंड फिनाले के लिए चार प्रतिभागियों का चयन किया गया।
ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित प्रतिभागी इस प्रकार हैं:
संगीता श्रीवास्तव
नीरज खरे
विपलप गुप्ता
दर्शन कसेरा
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। इस दौरान पूरे आयोजन में सांस्कृतिक और संगीतमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम को पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापक एवं ओनर आशा पाटील ने लाइव देखा और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी के सुप्रसिद्ध गायक और शायर “सुकून शिवपुरी” के नाम से विख्यात प्रदीप दुबे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार शर्मा, मीर गार्डन के ओनर फैज अली, असलम खान, अनु म्यूजिक साउंड के अनु भाई, पाखी इवेंट के डायरेक्टर सुनील जैन, कोऑर्डिनेटर बबलू भोसले, म्यूजिक डायरेक्टर हरीश बत्रा, इवेंट मेम्बर्स रोहित जैसवार और मुकेश भदकारिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए लगभग 150 से अधिक दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि प्रदीप दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि “चंबल की आवाज जैसा मंच क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां युवाओं को अपनी कला को निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर मिलता है। संगीत एक ऐसी शक्ति है जो दिलों को जोड़ती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहने चाहिए।”
वहीं पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापक आशा पाटील ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य चंबल संभाग की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला के माध्यम से पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के कलाकारों को प्रोत्साहन मिल सके।
विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में कला और संस्कृति को भी नई दिशा देते हैं।
आगे इन शहरों में होंगे ऑडिशन राउंड
आयोजकों ने बताया कि “चंबल की आवाज” प्रतियोगिता के अगले ऑडिशन राउंड अब अन्य शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
तो दोस्तो तैयार हो जाये पाखी इवेंट एन्ड म्युजिकल ग्रुप के साथ,
चम्बल की आवाज,
कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरने
आपको बता दें,
की ये कार्यक्रम ग्वालियर सहित पांच जिलों में आयोजित किया जा रहा है,
कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार है,
शिवपुरी में ऑडीशन,
7 मार्च
सुबह 10 बजकर 30 मिनिट से शाम 5 बजे तक,
सेमीफाइनल 8 मार्च शाम 5 बजे से,
मीर गार्डन स्टेडियम रोड़
मुरैना में ऑडिशन,
14 मार्च,सुबह 10 बजकर 30 मिनिट से शाम 5 बजे तक,
सेमीफाइनल 15 मार्च शाम 5 बजे से,
आर आर मॉल जैन मंदिर दत्तपुरा,
माँ पीताम्बरा की नगरी दतिया
में ऑडिशन
21 मार्च
होटल गुरुजी पैलेस,
माँ पीताम्बरा मंदिर रोड़,दतिया
सेमीफाइनल 22 मार्च
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूशन,कला पुरम एन एच 44 झांसी रोड दतिया,
श्योपुर में ऑडीशन
28 मार्च,
सेमीफाइनल 29 मार्च,
बैटमिंटन कोट के सामने होटेल नेरोगेज एन्ड रेस्टोरेंट श्योपुर
ग्वालियर में ऑडिशन
4 अप्रैल,
सेमीफाइनल
5 अप्रैल,
गूँज संगीत स्टूडियो दाल बाजार दाऊ किराना स्टोर्स वाली गली,ग्वालियर
इन सभी जगहों पर ऑडिशन ओर सेमीफाइनल होने के बाद,
ग्रेंड फिनाले 19 अप्रेल रविवार को,,
ग्वालियर के रेलवे स्टेशन के पास रूप सिंह स्टेडियम रोड़ पर बाल भवन में आयोजित किया जाएगा,
तो दोस्तों तैयार हो जाये, पाखी इवेंट एन्ड म्युजिकल ग्रुप के साथ अपनी आवाज को चम्बल में फ़ैलाने,
अधिक जानकारी के लिए हमारे इन मोबाइल नम्बर्स पर सम्पर्क करें,
8770678873,9827074850
इसके बाद इस भव्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 19 अप्रैल को ग्वालियर के बाल भवन में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में प्रतिभागी इसमें भाग लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में संगीत, प्रतिभा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।