sandhyadesh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर झांसी मंडल में महिलाओं ने संभाली रेल संचालन की कमान

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2026 को उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक झलक देखने को मिली। इस अवसर पर महिला रेलकर्मियों ने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी दक्षता, नेतृत्व क्षमता और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया।
महिला संचालित दतिया रेलवे स्टेशन पर महिला दिवस के अवसर पर विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। स्टेशन को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा महिला कर्मचारियों और यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। दतिया स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में महिला शक्ति के रूप में श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती ज्योति व्यास एवं श्रीमती अंकिता दिवगैयां द्वारा टिकटिंग कार्य का संचालन किया गया। वहीं स्टेशन संचालन में Dy. SS श्रीमती शिवानी आर्य ने पैनल संचालन की जिम्मेदारी संभाली और उनके साथ कांटेवाला श्रीमती कीर्ति ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में आर.पी.एफ. उप निरीक्षक श्रीमती उमा यादव, उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीमती वंदना मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा दतिया स्टेशन पर महिला यात्रियों को पुष्प भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही महिला यात्रियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा रेल नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस पहल को यात्रियों द्वारा सराहा गया।

महिला रेलकर्मियों ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गाड़ी संख्या 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ग्वालियर के मध्य पूरी तरह महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया। इस ट्रेन का संचालन लोको पायलट श्रीमती कौशल्या देवी एवं सहायक लोको पायलट श्रीमती दीप्ति द्वारा किया गया। ट्रेन के संचालन में महिला गार्ड, टीटीई एवं अन्य महिला रेलकर्मियों ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं और अपनी दक्षता व नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन पर आगमन के अवसर पर समस्त महिला कर्मीदल — रनिंग स्टाफ, चेकिंग स्टाफ तथा ट्रेन मैनेजर का स्टेशन डायरेक्टर, स्टेशन प्रबंधक ग्वालियर एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक ग्वालियर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सभी महिला कर्मचारियों को स्वल्पाहार, स्मृतिचिन्ह एवं माल्यार्पण के साथ सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार शुक्ला द्वारा महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

महिला सशक्तिकरण से मजबूत हो रहा भारतीय रेल परिवार
इस अवसर पर झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने समस्त महिला रेलकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय रेल की प्रगति में महिला कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने समर्पण, दक्षता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से रेल सेवा के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से झांसी मंडल ने महिला सशक्तिकरण और समान सहभागिता का सशक्त संदेश दिया।


posted by Admin
118

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->