भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का अग्नोर्री कार्यक्रम 27 से पलवल में
ग्वालियर। लगभग चार दशकों के बाद भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का राष्ट्रीय मुख्यालय विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए राष्ट्रीय स्तर का अग्नोर्री कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा परिसर, गडपुरी, पलवल (हरियाणा) में आयोजित कर रहा है। हर बच्चा चमके विषय पर आधारित यह कार्यक्रम 27 से 31 मार्च तक आयोजित किया गया है। जिसमें विभिन्न राज्य संघों से लगभग 200-250 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। समावेशिता और समान अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम निःशुल्क आयोजित किया जाएगा। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सभी राज्य संघों से विनम्र निवेदन है कि वे सीडब्ल्यूएसएन स्काउट्स एंड गाइड्स को इस विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें और इसे प्रत्येक बच्चे के लिए एक यादगार और सार्थक अनुभव बनाएं।