sandhyadesh

झांसी मंडल में टिकट जांच अभियान से रिकॉर्ड राजस्व प्राप्ति

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा फरवरी माह में विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप फरवरी माह में टिकट जांच से कुल 2.35 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि अत्यंत उल्लेखनीय है, क्योंकि पिछले वर्ष इसी अवधि में टिकट जांच से कुल 1,07,81,272 का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वर्तमान वर्ष में राजस्व में लगभग 118.12% की वृद्धि दर्ज की गई है। झांसी मंडल द्वारा निरंतर एवं योजनाबद्ध तरीके से टिकट जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिससे न केवल राजस्व में वृद्धि हो रही है, बल्कि यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा सुनिश्चित करें।

posted by Admin
97

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->