sandhyadesh

होली पर्व पर झांसी मंडल अलर्ट मोड में, कंट्रोल रूम से प्लेटफॉर्म तक सघन निगरानी, सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित

होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी रेल मंडल द्वारा व्यापक एवं सुनियोजित तैयारियाँ की गई हैं। मंडल में अतिरिक्त यात्री भार को नियंत्रित करने हेतु आवश्यकता अनुसार विशेष एवं “ट्रेन ऑन डिमांड” रेलगाड़ियाँ संचालित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

होली के मद्देनज़र झांसी मंडल द्वारा कुल पाँच विशेष रेलगाड़ियाँ संचालित की जा रही हैं, जो वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बनकर क्रमशः पुणे, हड़पसर, मुंबई बांद्रा टर्मिनस, खुर्दा रोड जंक्शन तथा हजरत निजामुद्दीन दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त एवं सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं। अत्यधिक भीड़ वाले ट्रेनों एवं प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान सतत गश्त कर यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी तथा स्काउट्स एंड गाइड की टीमें समन्वय के साथ निरंतर मॉनिटरिंग कर रही हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्लेटफॉर्मों पर चेकिंग स्टाफ, स्काउट एंड गाइड एवं आरपीएफ जवान सक्रिय रूप से तैनात हैं, जो यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित चढ़ने एवं उतरने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु निरंतर जन-सूचनाएँ एवं घोषणाएँ की जा रही हैं। झांसी मंडल रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सहयोग बनाए रखें, वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें।

posted by Admin
92

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->