sandhyadesh

डीएफएम बिल्डिंग डीआरएम कार्यालय झांसी को Shunya Plus प्रमाणपत्र प्राप्त

झांसी मंडल के लिए गर्व का विषय है कि डीएफएम बिल्डिंग, डीआरएम कार्यालय, झांसी को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency), भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय द्वारा “Shunya Plus” प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन ऊर्जा संरक्षण एवं हरित भवन मानकों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा भवन के प्रस्तुत आंकड़ों की जांच एवं सत्यापन के उपरांत यह प्रमाणित किया गया कि डीएफएम बिल्डिंग का सौर ऊर्जा उत्पादन भवन की कुल विद्युत खपत से अधिक है। इस प्रकार यह भवन ऊर्जा आत्मनिर्भर (Net Positive Energy Building) की श्रेणी में आता है और “Shunya Plus” लेबल से सम्मानित किया गया है।

यह उपलब्धि झांसी मंडल की हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने, सतत विकास को अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भवन में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र न केवल विद्युत व्यय में कमी ला रहा है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन को भी कम करने में सहायक है। इससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित हुआ है।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने इस उपलब्धि को टीम वर्क एवं ऊर्जा दक्षता के प्रति निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। यह प्रमाणन झांसी मंडल के अन्य कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों को भी ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में प्रेरित करेगा।

posted by Admin
113

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->