sandhyadesh

यह हैं स्टार या कलेक्टरः वाहन के साथ खड़ी मैडम को पहचानिये

(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर / अलीराजपुर। यह कोई फिल्म स्टार नहीं है, लेकिन प्रशासनिक क्षेत्र की हस्ती है और देश के पारंपरिक भगोरिया उत्सव की ड्रेस पहन कर इन्होंने फोटो शूट कराया है और फोटो भी काबिले तारीफ है। फोटो देखकर आप वाहन के साथ खड़ी इस प्रशासनिक स्टार मैडम का परिचय जान ही गये होंगे, यह मैडम है अलीराजपुर मप्र के एक जिले की कलेक्टर। स्वभाव से उदारमन और नरम दिल की मैडम नीतू माथुर जो भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है और अलीराजपुर की कलेक्टर है। 
मैडम बेहतर प्रशासनिक पकड़ रखती है और काम में लापरवाही भी मैडम को पसंद नहीं है। मैडम कलेक्ट्रेट में हर आने वाले परेशान ग्रामीण, आदिवासी की मदद को तत्पर रहती है, जबसे अलीराजपुर पदस्थ हुई है वहां के लोग भी उनके कामों के बेहद मुरीद है। वह वहां मध्यप्रदेश के दूरदराज व गुजरात से लगे जिले में आम आदमी का विश्वास है, सबको पता है कि मैडम है तो हमारे साथ अन्याय नहीं होगा। नीतू माथुर मैडम ने अलीराजपुर में हर कार्यक्रमों व पारंपरिक उत्सव में भी शिरकत करती है। अब मैडम ने जो वस्त्र पहने है वह वहां के ग्रामीण क्षेत्रों का परिवेश है और यह कलेक्टर मैडम नीतू माथुर ने भगोरिया उत्सव के मौके पर पहले है, जो अलीराजपुर और उसके आसपास के अंचल का सबसे बड़ा उत्सव हैं। कलेक्टर मैडम नीतू माथुर ने वहां के पारंपरिक आर्टिफिशियल गहने भी धारण किये अपना एक फोटो शूट भी कराया है, जो सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में है। यहां यह भी बता दे कि आईएएस नीतू माथुर ग्वालियर में स्मार्ट सिटी की सीईओ व शिवपुरी में भी पदस्थ रह चुकी है। उनकी गिनती साफ सुथरे ईमानदार अधिकारियों में होती हैं। 

posted by Admin
2024

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->