sandhyadesh

सदस्य रेलवे बोर्ड विवेक कुमार गुप्ता ने झांसी क्षेत्र का निरीक्षण किया

झांसी सदस्य( इंफ्रास्ट्रक्चर) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार गुप्ता ने झांसी क्षेत्र का निरीक्षण किया। श्री गुप्ता गाड़ी संख्या 11077 से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचे।  इसके पश्चात उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के साथ स्टेशन से किलोमीटर संख्या 1130 तक  निरीक्षण किया। उन्होंने वहां RLDA के प्रोजेक्ट के साथ ही तीसरी लाइन और भविष्य में चौथी रेल लाइन पर रेल संचालन  के संबंधित विचार विमर्श किया।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पहुंचकर उन्होंने स्टेशन यार्ड की समीक्षा की। उन्होंने यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के साथ अवसंरचनात्मक कार्यों पर विशेष जोर दिया। तत्पश्चात श्री गुप्ता ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के पुनर्विकास के ले आउट प्लान को देखा। इसके पश्चात उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ब्रांच अधिकारियों के साथ झांसी मंडल के विकास और चल रहे विकास योजनाओं पर विस्तृत बैठक की। सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में SQMS (सेफ्टी, क्वालिटी, मोबिलिटी और स्किलिंग) पर विशेष जोर दिया।उन्होंने परिवहन में गतिशीतला को बहुत महत्वपूर्ण बताया। गुप्ता ने अपने संबोधन में यात्री और अपने अन्य ग्राहकों रेलवे की सुविधाओं और उनकी अपेक्षाओं के बारे में पर विशेष बल दिया। जिससे हम उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सके। इसके साथ स्टाफ कल्याण और उनके कौशल निपुणता को उन्नत और विकसित पर ध्यान देना चाहिए।
इससे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा झांसी मंडल के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। मंडल में चल रही विकास परियोजनाओं और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे स्टेशन विकास के बारे में बताया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ला, मुख्य परियोजना प्रबंधक / श्री प्रदीप कुमार सिंह, मुख्यालय से मुख्य परियोजना प्रबंधक/निर्माण एस के गुप्ता, सी एफ टी एम डी के वर्मा सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
120

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->