सीमा सुरक्षा बल अकादमी ग्वालियर में अखिल भारतीय पुलिस अश्वारोही प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस इयूटी मीट संपन्न
सीमा सुरक्षा बल अकादमीए ग्वालियर में दिनांक 27 फरवरी 2026 को 44वीं अखिल भारतीय पुलिस अश्वारोही प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट आल इंडिया पुलिस इक्येस्ट्रियन काम्पटीशन एंड माउंटेड पुलिस डयूटी मीट का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि विशेष महानिदेशक यमानव संसाधनद्ध महेश कुमार अग्रवाल थे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में थे। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ने देशभर की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलो तथा राज्य पुलिस बलों की उत्कृष्ट अश्वारोही टीमों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ उनके द्वारा अपने कौशलए अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया ।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सुरक्षा बलों में घुड़सवारी की गौरवशाली परंपरा को सुदृढ़ करनाए संचालनात्मक दक्षता को बढ़ाना तथा विभिन्न बलों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और स्प्रिट डी काप्र्स की भावना को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियो ने शो जंपिंग, ड्रेसेज, इवेंटिंग एवं इक्विटेशन स्किल-एट- आर्म्स जैसी रोमांचक एवं चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में भाग लिया गया। इन स्पर्धाओं के माध्यम से प्रतिभागियों की संतुलन क्षमता, गति, नियंत्रण, साहस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता तथा घोड़ों के साथ उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन देखने को मिला जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण व प्रेरणा का केंद्र रहा।
बीएसएफ अकादमी ने घोड़ों तथा घुड़सवारों के लिए उच्च स्तरीय व्यवस्था की एवं ग्राउंड उपलब्ध कराएं। घोड़ों के लिए अस्तबल दिए जिससे सभी प्रतिभागी टीमों के घोडो को घर जैसा माहोल दिया गया।
इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित पुरस्कार वितरण किया गया रूण्
बेस्ट हार्स का पुरस्कार विजेता हार्स आजाद आसाम रायफल्स का रहा। बेस्ट वूमैन रायडर
का पुरस्कार एमसीटी सेलवी पी सुग्न्या तमिलनाडू पुलिस को मिला। बेस्ट रायडर का पुरस्कार
मेजर दीपांशु शोरन आसाम रायफल्स रहे। 44 वीं माउंटेड पुलिस डयूटी मीट ट्राफी बीएसएफ को , आल इंडिया पुलिस इक्येस्ट्रियन काम्पटीशन एंड माउंटेड पुलिस डयूटी मीट रनर अप ट्राफी आसाम रायफल्स को तथा 44 वीं आल इंडिया पुलिस इक्येस्ट्रियन काम्पटीशन एंड माउंटेड पुलिस डयूटी मीट के विजेता आईटीबीपी रही।
बीएसएफ अकादमीए ग्वालियर अपनी अत्याधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचनाए उच्च स्तरीय अश्व प्रशिक्षण सुविधाओं तथा उत्कृष्ट आयोजन क्षमता के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है। यह आयोजन विभिन्न बलों के बीच अनुभवों के आदानण्प्रदानए सर्वोत्तम प्रथाओं के साझा करने एवं सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा। यह आयोजन अश्वारोही परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथण्साथ सुरक्षा बलो की तत्परताए साहसए समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिवद्धता का सशक्त परिचायक होगा।