sandhyadesh

झांसी मंडल में अलार्म चेन पुलिंग पर सख्त कार्रवाई

झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशानुसार, झांसी मंडल में बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वालों के विरुद्ध निरंतर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 01 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक की अवधि में, झांसी मंडल में अलार्म चेन पुलिंग की 261 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

इनमें से 261 मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 261 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल ₹37,060 का जुर्माना वसूला गया है। रेल सुरक्षा बल द्वारा अलार्म चैन पुलिंग मामले में चिन्हित खंडों ललितपुर से बीना और हेतमपुर से मुरैना खंड में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। 

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि बिना उचित और पर्याप्त कारण अलार्म चेन न खींचें, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है। अलार्म चेन पुलिंग से ट्रेनों की समयपालनता प्रभावित होती है, अन्य यात्रियों को असुविधा होती है, और रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में ही करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

posted by Admin
123

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->