आगरा के विकास नायक पुरूषोत्तम मुख्यमंत्री योगी से मिले, अनेक मांग रखी
आगरा /लखनऊ । आगरा उत्तर के विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल आगरा के विकास नायक का रोल निभा रहे है। अपने विधायक कार्यकाल में उन्होंने आगरा को अनेक सौगातें दी है, आगरा में गंगा का पानी लाकर वह आगरा के भागीरथ भी बन गये है।
इसी क्रम में आगरा में अनेक विकास कार्यो के लिये उन्होंने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की , और अनेक नई योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक पुरूषोत्तम को आश्वस्त किया कि आगरा महानगर के विकास के लिये उत्तर प्रदेश सरकार व वह स्वयं हर संभव मदद को तैयार है।