sandhyadesh

नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना से आएगी सुख-शांति: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

- उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किए नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन
ग्वालियर | नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना से अंचल में सुख समृद्धि आएगी। नवग्रह की स्थापना पुण्य का कार्य है, जिसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने किया है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन करने के बाद आमजनों से कही। इस अवसर पर उनके साथ नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेंमत खण्डेलवाल भी मौजूद थे। डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। बुधवार को इस अवसर पर बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री द्वारा रामकथा कही जा रही थी। नवग्रह शक्तिपीठ दर्शन के लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेंमत खण्डेलवाल ने भगवान की कथा सुनी। इसके साथ ही उन्होंने नवगह एवं मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की। 

posted by Admin
105

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->