sandhyadesh

निगमायुक्त ने किया सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण


ग्वालियर । नगर निगम द्वारा बनाई जा रहीं  सड़कों के निर्माण कार्य का निरीक्षण निगमायुक्त संघ प्रिय ने किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री बीबी चंसोलिया, क्षेत्रीय अधिकारी विपिन दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय 15 के अंतर्गत ऊॅट पुल से गस्त का ताजिया तक बनाई जा रही रोड का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय 19 के अंतर्गत पाटनकर चौराहा से दौलतगंज महाराजबाडा शासकीय प्रेस तक बन रही सड़क का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से उक्त सड़क की जानकारी ली एवं कार्य शीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सराफा पुलिस चौकी से गस्त का ताजिया तक वाटर लाइन डलनी है जिसका कार्य बंद मिलने पर कार्य को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

posted by Admin
113

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->