sandhyadesh

भाजपा सरकार का बजट पूरी तरह कर्ज की बैसाखियों पर खड़ाः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। मध्य प्रदेश भाजपा की मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किया गया। जिसे लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजट को जनविरोधी, कर्ज पर आधारित और भ्रम फैलाने वाला बजट करार दिया है। विकास योजनाओं के नाम पर बजट में केवल आंकड़ों की जादूगरी की गई है।
शहर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय नमक छिड़कने जैसा है। सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार को न किसानों की चिंता है, न बेरोजगार यूवाओं की, और न ही महंगाई से जूझ रही आम जनता की। प्रस्तुत बजट में किसानों के लिए ठोस राहत का अभाव है, केवल घोषणाएं है, जमीन पर कुछ नहीं है, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं। महंगाई से राहत देने का कोई प्रभावी प्रावधान नहीं। विकास योजनाओं के नाम पर बजट में केवल आंकड़ों की जादूगरी की गई है। बढ़ते कर्ज से प्रदेश की वित्तीय सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा सरकार का यह तीसरा बजट पूरी तरह कर्ज की बैसाखियों पर खड़ा बजट है।  

posted by Admin
86

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->