sandhyadesh

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 22 व 23 फरवरी को


- बैतूल व इटारसी में सदस्यता अभियान सह जिला कार्यकर्ता बैठक
- दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल
- संगठन मजबूती के साथ-साथ नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर
भोपाल, फ़रवरी 2026: अपना दल (एस) मध्य प्रदेश द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में 22 एवं 23 फरवरी 2026 को सदस्यता अभियान सह जिला कार्यकर्ता
बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल
मलिकराम भी उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी 2026 (रविवार) को जिला बैतूल में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाक बांग्ला (सर्किट हाउस), बैतूल में जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात
दोपहर 1 बजे से ग्राम परमंडल , मुलताई में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को जिला नर्मदापुरम के इटारसी में प्रातः 11 बजे से जिला कार्यकर्ता बैठक संपन्न होगी।
जिला बैतूल में कार्यक्रम के संयोजक एस. आर. नागले एवं आयोजक डॉ. अनूप चौरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरे का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, सदस्यता अभियान को गति देना
तथा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद स्थापित करना है। वहीं इटारसी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवीन पटेल ने प्रदेश में तीसरे दल की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रदेश प्रभारी के दौरे को महत्वपूर्ण
बताया।
राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, "मध्य प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक रूप दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि
पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाए और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत किया जाए। यह दौरा संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में
महत्वपूर्ण साबित होगा।
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती अत्यंत आवश्यक है। सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि
विचारधारा से जुड़े प्रतिबद्ध और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के निर्माण का अवसर है। मध्य प्रदेश में यह अभियान संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैतूल जिले के लिए संपर्क एस. आर. नागले (9407409982) एवं डॉ. अनूप चौरे (7773008986) तथा नर्मदापुरम जिले के लिए स्थानीय संपर्क नवीन पटेल (8821930949) रहेंगे।

posted by Admin
96

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->