sandhyadesh

केआरजी कॉलेज की छात्राओं ने किया ओरछा वाइल्डलाइफ सेंचुरी का शैक्षणिक भ्रमण

ग्वालियर। शासकीय केआरजी कॉलेज के प्राणी शास्त्र विभाग एवं इको क्लब द्वारा प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छात्राओं को ओरछा वाइल्डलाइफ सेंचुरी का शैक्षणिक भ्रमण कराया। 
इस अवसर पर प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ने प्रकृति में जंतुओं एवं पौधों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में भी सहायक होते हैं। आयोजन प्रभारी एवं इको क्लब इंचार्ज डॉ. मोहित आर्य ने बताया कि बेतवा एवं जामनी नदियों के तट पर स्थित ओरछा अपनी भौगोलिक स्थिति एवं शुष्क परणपति वनों के लिए प्रसिद्ध है। ओरछा वन्य जीव अभ्यारण में हिरण, नीलगाय, वाइल्ड बोर, लोमड़ी, लंगूर, बंदर, भालू एवं तेंदुए समेत कई जंगली जानवरों एवं पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां पाईं जाती हैं, जिसमें जलीय प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं। डॉ. शक्ति भारद्वाज ने ओरछा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व से अवगत कराया। डॉ. प्रीति मौर्य एवं डॉ. सुष्मिता श्रीवास्तव ने बेतवा नदी में पाए जाने वाले जलीय जीवों एवं जल के भौतिक रासायनिक गुणों की जानकारी दी। डॉ. प्रतिष्ठा द्विवेदी एवं डॉ. नेहा बुनकर ने परियोजना कार्य के लिए रिपोर्ट राइटिंग की जानकारी दी। भ्रमण में एमएससी प्राणी शास्त्र एवं बायोटेक्नोलॉजी की 40 छात्राएं उपस्थित थीं।

posted by Admin
60

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->