sandhyadesh

संघ की प्रमुखजन गोष्ठी 18 फरवरी को, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधित

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुखजन गोष्ठी 18 फरवरी को सायं 6 बजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रोत्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ ने समाज की सज्जन शक्ति को साथ लेकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत करने, सशक्त और समर्थ भारत निर्माण करने का संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में हिंदू सम्मेलनों के बाद अब प्रमुखजन गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं।

posted by Admin
100

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->